लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़े युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नजीबाबाद रोड, मिश्रा कालोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि के प्रतिनिधियों की ओर से राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सीख दी गई।
कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे बीके रामनाथ भाई ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति क्षीण होती जा रही है। इस कारण उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एकाग्र शक्ति को बढ़ाना आवश्यक है। कहा कि यदि मन और बुद्धि को अध्ययन के दौरान एकाग्र कर लिया जाए तो सफलता निश्चित है। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *