कर्णप्रयाग में राठ क्षेत्र के युवाओं ने खेली होली

Spread the love

 

चमोली। कोरोना महामारी के बाद इस बार होली लोग खुलकर मना रहे हैं। गुरूवार को यहां नगर में होली में की धूम धाम रही। ढोल दमाऊं और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर होल्यार दिन भर नृत्य करते रहे। इस दौरान पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र के युवा भी यहां पारंपरिक परिधान में पहुंचे। यहां मुख्य बाजार में अपने साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर लोक नृत्य खासा सराहनीय रहा। कई स्थानीय युवा भी राठ के होल्यारों का साथ देते नजर आए। वहीं गौचर में विधायक अनिल नौटियाल ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली मनाई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही। नगर के अपर बाजार में घर घर होली की धूम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *