18 जनवरी को युवा संसद का आयोजन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट 2022 के लिए एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए 18 जनवरी 2022 को ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से व तीन निर्यायक मंडल के सदस्यों द्वारा छात्रों का चयन किया जायेगा। यह युवा संसद 2022 के लिए पूरे देश में विश्वविद्यालय स्तर पर 12 जनवरी से 20 जनवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर युवा संसद कार्यक्रम होना है। जबकि जोनल स्तर पर 23 जनवरी को होगा। 27 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा संसद भारतीय संसद भवन का केंद्रीय कक्ष नई दिल्ली में होगा। उक्त कार्यक्रम के लिए गढ़वाल विवि के राजनीति विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश नेगी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. नेगी ने कहा कि छात्र- छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है कि वे इसमें प्रतिभाग करके राष्ट्रीय स्तर तक जा सकते है और युवाओं के लिए इस आयोजन से जो विचार व आईडिया निकल कर आएंगे वह नया भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *