स्वच्छ भारत के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज उज्याडी से आयोजित की गई स्वच्छ भारत प्लॉग रन प्रतियोगिता
दौड़ के उपरांत छात्रों ने क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान, किया जागरूक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से भारत स्काउट्स और गाइड के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी में स्वच्छ भारत प्लॉग रन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीण युवाओं ने प्रतिभाग कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया।
रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी परिसर से शुरू हुई प्लॉग रन को समाज सेवी हरेंद्र सिंह चौहान व प्रधनाचार्य उज्याड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से उज्याड़ी बाजार में पहुंचे छात्रों ने क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। समाज सेवी हरेंद्र सिंह चौहान ने गंदगी मुक्त भारत के परिपेक्ष में संबोधित करते हुए कहा कि हर देशवासी का कत्र्तव्य है कि वह अपने परिवेश के साथ देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम जनपद पौड़ी के विभिन्न गाँवों में ग्राम पंचायत तथा अन्य विभागों, युवा मण्ड़लों के सहयोग से चलाया जा रहा है। कहा कि पूर्व में विकास क्षेत्र पाबौ में छानी, सिमखेत, जयहरीखाल के मैंदोली, दुगड्डा, कोटद्वार में क्लीन इंड़िया के तन प्लॉग रन के द्वारा प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया था। अभियान के तहत अब तक लगभग 50 किलो प्लास्टिक का कचरा उठाया गया है। जिसे ग्राम पंचायत को पंचायती राज विभाग की सहायता से रिसाईकल करने के लिए सौंपा गया। कार्यक्रम में ल्वाली, उज्याड़ी, तमलाक, थपलियाल गांव, गगवाड़ा, गहड़, डडुवादेवी आदि गाँव के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव भारत स्काउट्स एंड गाइड केसर सिंह असवाल, धर्मसिंह, सरोजनी पुरोहित, शिवानी नयाल, सुनील नेगी, संतोष, अंजना बिष्ट, पारस रावत, अमित बर्थवाल अािद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *