युवा बोले, मजबूत लोकतंत्र के लिए किया पहला मतदान

Spread the love

रुद्रप्रयाग : 18 साल पार करने पर पहली बार मतदान कर रहे युवा वोटरों ने मतदान के लिए काफी उत्साह दिखाया। सुबह से ही युवा मतदाता अपने पोलिंग बूथ पर मतदान को पहुंचे। अधिकांश युवाओं ने कहा कि उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना पहला वोट दिया है। जनपद में कुल 5295 युवा मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग के चोपड़ा पोलिंग बूथ पर वोट देने आई युवा मतदाता किरन ने बताया कि पहली बार वोट देने में काफी खुशी हुई है। उन्हें गर्व है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वे वोट देने योग्य हो गई हैं। रुद्रप्रयाग के तहसील पोलिंग बूथ पर पहली बार वोट देने आई आयुषी, अंजलि, शिवानी, रिया ने कहा कि उन्हें काफी खुशी हो रही है। लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में उन्हें भी यह अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के साथ ही देश के विकास के लिए पहला वोट दिया है। बोरा दुर्गाधार पोलिंग बूथ पर पहली बार वोट देने आई वर्षा ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। इसलिए आज खुशी हो रही है कि उन्हें भी इस महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जनपद में ऐसे ही अनेक पोलिंग बूथों पर युवाओं में पहली बार मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। युवाओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *