मोबाइल चलाने से डांटा, युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी झंडीचौड़ क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टर्माटम कर स्वजनों को सौंप दिया।
भाबर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। उत्तरी झंडीचौड़ निवासी सौरभ (19 वर्ष) उसके स्वजनों को कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आनन फानन में स्वजन उसे लेकर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि शनिवार को सौरभ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। जिसके बाद स्वजनों ने उसे डांटा तो वह घर से चला गया। देर शाम को वह घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। जिसके बाद सुबह वह फांसी से लटका हुआ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *