युवाओं ने नई आबकारी नीति पर सवाल उठाएं, सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : नई आबकारी नीति पर युवाओं ने सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। मुख्यमंत्री से आबकारी नीति में युवाओं के रोजगार को प्रभावित न करने की मांग की गई है।

युवाओं ने उत्तराखंड की नई आबकारी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह युवाओं को बेरोजगार करने वाली नीति है। कहा है कि उत्तराखंड की नई आबकारी नीति युवाओं को बेरोजगार करने का काम करेगी। इसलिए सीएम से उम्मीद है कि वे युवाओं की बेरोजगारी को समझते हुए आबकारी नीति में ऐसे प्रावधानों को शामिल नहीं करेंगे। जिनसे युवाओं को रोजगार प्रभावित हो। कहा कि नई आबकारी नीती में सरकार इस बात पर पूरी तरह से फोकस करे कि युवाओं का रोजगार किसी भी हाल में प्रभावित न हो। आबकारी से जहां प्रदेश को बड़ा राजस्व मिलता है, तो वहीं हजारों युवा आबकारी के कामधंधे से रोजगार पाते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में हरीश, विपिन, संजय, दीपक, रिंकू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *