रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रामपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार इरशाद पुत्र सकूल नवी निवासी असीमपुर थाना रामपुर यूपी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बस की हालत खराब होने के कारण यात्रियों को दूसरी बस से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *