युवक की गोली मारकर हत्या

Spread the love

 

काशीपुर। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव हजीरो गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में बंद मिला। शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। परिजनों ने पोल्ट्री फार्म स्वामी एवं अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोल्ट्री स्वामी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव फैजूल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी पवन कुमार (24) पुत्र पुरुषोत्तम सिंह गांव हजीरो में काशीपुर निवासी यशवंत सिंह चौहान के पोल्ट्री फार्म पर मजूदरी करता था। वह दिन में ड्यूटी कर शाम को घर लौट जाता था। बुधवार रात यशवंत सिंह ने किसी काम से उसे पोल्ट्री फार्म आने के लिए कहा था। गुरुवार को पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले बब्लू ने पवन के कमरे में उसका खून से सना शव देख पुलिस और परिजनों को खबर दी। कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। खिड़की की साइड की जाली कटी हुई थी। खिड़की खुली हुई थी। पवन के शव के पास ही 315 बोर का तमंचा और बुलेट पड़ी थी। इस मामले में पवन के परिजनों ने पोल्ट्री फार्म स्वामी एवं काम करने वाले दो अन्य लोगों पर पवन की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ वीर सिंह एवं फरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पोल्ट्री स्वामी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *