सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से औद्योगिक कृषि एवं उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरु करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत व महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को बेहतर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अधिक से अधिक युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि कोटद्वार में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से आयुर्वेद, आर्गेनिक उत्पाद, कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर भी बल दिया। महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित उद्योगों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने ड्रोन तकनीक, पैकेजिंग एवं वैल्यू एडिशन को भविष्य के उद्योगों का आधार बताया। कहा कि इन क्षेत्रों में स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों, उद्यमियों एवं संस्थानों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, नर सिंह कर्णवाल, विवोक चौहान, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *