जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब व समाजशास्त्र विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने युवाओं को नशे के खिलाफ आगे आने की सीख दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जानकी पंवार किया। उन्होेंने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। क्विज भाषण, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम समाज को कैसे नशा मुक्त कर सकते हैं इस संबंध में कार्य करना होगा। कहा कि नशा मुक्त देवभूमि के सपने को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से इसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है। कार्यकम में समाजशास्त्र के विभाग प्रभारी डॉक्टर संदीप सिंह ने कहा कि नशे की आदत कभी भी पड़ सकती है जरुरत है कि नशे के आदी हो चुके व्यक्ति को इस समस्या से बाहर निकालना डॉक्टर श्रद्धा सिंह ने बताया कि परिवार, समाज, राज्य के प्रति हमारी भी कुछ जिम्मेदारी होती है और वो जिम्मेदारी यह है कि हमें समाज से किसी भी कीमत पर नशे को दूर करना ही है। डॉक्टर सुरेखा घिल्डियाल ने बताया कि एंटी ड्रग क्लब के गठन से ही महाविद्यालय में जनजागरुकता के कार्यक्रम लगातार करवाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों के माध्यम से जन-जन तक नशा मुक्त देवभूमि के विचार को प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. भगवत सिंह रावत, डॉ. सुषमा भट्ट थलेडी, डॉ. नवरत्न सिंह , अभिषेक अग्रवाल, भास्कर प्रजापति, शालिनी, इला बिष्ट, आइशा आदि मौजूद रहे।