जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल, (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा शहीद दिवस कंडोलिया पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शहीद दिवस एक ऐसा दिन है जब हम उन वीर शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह दिन हमें उनकी शहादत को याद करने और उनके सपनो को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस हमें देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा करें और देश के विकास में योगदान दें। इस दौरान कण्डोलिया पार्क से शहीद जनरल विपिन रावत पार्क तक पद यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी अमन नयाल ने किया। इस अवसर पर पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्रवक्ता मार्या रहमानी, शीतल ममगांई, अक्षत खुकशाल, रा.इ.कॉ. पौड़ी की सहायक अध्यापक पूजा भण्डारी, सभासद नगर पालिका परिषद गौरव सागर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश भण्डारी, जिला विधिक सेवा प्राधीकरण पौड़ी से युवराज सिंह बिष्ट, स्वयं सेवी प्रियंका असवाल, यशराज बिष्ट, साक्षी, अंकित रावत आदि मौजूद थे।