युवा अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचाने : पोरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जयन्त नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी गढ़वाल द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ ब्लॉक सभागार, पौड़ी में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचाने साथ ही उसी दिशा में लक्ष्य निर्धारित कर अपना भाविष्य निर्धारित कर सफलता को प्राप्त करने के निरंतर प्रयास करते रहे, उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने की बात भी युवाओं से कही।
मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सासंद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान ने युवाओं से आवाह्न करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारत के लोगों का ही नहीं पूरी मानवता का गौरव बढ़ाया है युवाओं को राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए लेखा कार्यक्रम एवं पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट ने कहा कि पूरे सप्ताह जपनद के विभिन्न ब्लॉकों में सांस्कृतिक दिवस, समाज सेवा दिवस, प्रतिभागिता दिवस, कौशल विकास दिवस आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नेहरू युवा मण्डल सिविल लाइन, बीजीआर कैम्पस, पौड़ी तथा पराज इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के युवाओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन नौटियाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परसुण्डाखाल ने किया। कार्यक्रम में दिनेश नेगी सहायक खण्ड विकास अधिकारी, संग्राम सिंह नेगी प्रवक्ता, होमगार्ड विभाग से सुदर्शन सिंह, सुशील, सिंह, गौरव रावत सुभाष रावत, स्वयं सेवी ज्योति, शालिनी, पारस, अमित बड़थ्वाल, अमन नयाल, सुधाशु नौटियाल, कामिनी बिष्ट, सोहन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *