जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को धरातल पर मजबूत करने की अपील की है। कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाना होगा।
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कही। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बेहतर मतों से जीत मिले इसके लिए समस्त कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें घर-घर सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से पोस्टकार्ड अभियान में भी तेजी लाने की अपील की। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा जनविरोधी नीतियां अपना कर जनता को शोषण कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। भर्ती घोटालों ने युवाओं का मनोबल गिरा दिया है। कहा कि अब युवाओं को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष विजय रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, युकां जिला प्रभारी महेंद्र राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, धीरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, गणेश नेगी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा, सुदर्शन रावत आदि मौजूद रहे।