अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने दिखाया दम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन भी चमोली जिले के युवाओं ने अपना दम दिखाया। इस दौरान भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से रहने व खाने की व्यवस्था बनाई गई है।
शुक्रवार को भी कोटद्वार स्थित सेना के विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह कैंप स्थित मैदान में भर्ती प्रक्रिया शुरु हुई। सुबह से ही युवा भर्ती मैदान के समीप एकत्रित हो गए थे। दौड़ में सफल रहे युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आगे भेजा गया। भर्ती रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ था। मध्यरात्रि से ही युवा भर्ती मैदान के बाहर काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में जुटने शुरु हो गए थे। सुबह करीब चार बजे से सैन्य अधिकारियों ने मैदान में जुटे इन युवाओं के दस्तावेजों की जांच शुरु की। इस दौरान युवाओं के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से खाने व रहने की व्यवस्था बनाई गई है। इससे युवाओं को काफी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *