घरेलू विवाद में युवक ने खुद को चाकू मारा

Spread the love

हल्द्वानी। एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद के पेट में चाकू मार लिया। अस्पताल से युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम पूछड़ी निवासी ओमपाल अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर में पत्नी से उसका विवाद हो गया। गुस्साए युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *