मलेशिया में फंसे युवक ने लगाई स्वदेश लौटने की गुहार

Spread the love

नई टिहरी(आरएनएस)। बीते दो माह से मलेशिया में फंसे घनसाली तहसील की हिंदाव पट्टी के गनवाडी गांव के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार व भारतीय दूतावास से स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से विदेश मंत्रालय से संपर्क करते हुए युवक को वापस लाने की मांग की है। भिलंगना ब्लक की हिंदाव पट्टी के गनवाडी गांव निवासी कुलदीप शाह पुत्र धीरज प्रकाश बीते 3 माह पूर्व देहरादून के एक ऐजेंट के माध्यम से मलेशिया गया था। जहां पर उसे जोरबाड़ू स्थित लेमेंडा रेस्टोरेंट में नौकरी मिली। लेकिन मालिक द्वारा उससे किचन का काम कराने के बजाय झाड़ू-पोछा व अन्य काम करने को कहा गया। जिसके लिए कुलदीप ने मना कर दिया। जिससे गुस्साए मालिक ने उससे मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कुलदीप ने बताया कि, सीढ़ियों से गिरने के कारण उसके दोनों पैर भी फ्रेक्चर हो रखे हैं। उसे दवाइयां भी नही दी जा रही हैं। वीडियो जारी होने के बाद कुलदीप के परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों व ग्रामीण सरोप सिंह रावत ने क्षेत्रीय विधायक से शीघ्र युवक को वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *