युवाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयरीखाल के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यशाला में युवाओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने युवाओं को जीवन में जल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
रविवार को जयहरीखाल ब्लॉक के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ प्रमुख अजय ढौंडियाल ने कहा कि युवा अपने-अपने गांव में जल संरक्षण के कार्यों में सहयोग देकर जल को बचाने के कार्य में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को संयुक्त रूप से कार्य कर जल संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। प्रशक्षिक योगंबर पोली ने कहा कि जल के साथ हमारा कल जुड़ा हुआ है, इसलिए अपने बेहतर कल के लिए आज जल का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में उन्होंने जल संरक्षण के विभिन्न रूपों पर भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान युवाओं को गीत के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवी पंकज नेगी ने डिजिटल इंडिया के महत्व पर भी जानकारी साझा की। सामाजिक कार्यकर्ता पदम राज ने युवाओं की शिक्षा के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। जल जागरण के इस कार्यक्रम में अमित बड़थ्वाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवी कंचन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *