युवाओं ने निकाली हुंकार रैली

Spread the love

अल्मोड़ा। दो साल से सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से युवाओं में भारी आक्रोश है। नाराज युवा सैकड़ों की तादात में नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एक हुए। इसके बाद मालरोड से मुख्य बाजार तक नारेबाजी के साथ रैली निकाल आक्रोश जताया। केंद्र और राज्य सरकार से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सेना की भर्ती की राह देख रहे तमाम बेरोजगार यहां चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो साल से सेना में भर्ती नहीं होने से युवाओं में हताशा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह जवाब दे कि सेना में भर्ती होने की चाहत रखने वाले युवा आखिर भर्ती के लिए कब तक इंतजार करेंगे। एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा आज तक नहीं हुई हैं। न ही इसके बाद सेना की भर्ती निकाली गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का युवा हाईस्कूल पास करने के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी करता है, लेकिन लंबे समय से सेना की भर्ती न निकल पाने से युवा अवसाद में हैं। उन्होंने एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा अविलंब कराने और जल्द सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की सरकार से मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
हुंकार रैली में ये रहे मौजूद- वैभव पांडे, राहुल अधिकारी, रजत मेहरा, अंकित बिष्ट, मुकेश बिष्ट, सागर बिष्ट, उज्ज्वल जोशी, नवल बिष्ट, नवल कुमार, पुनीत, सुनील ग्वाल, कमलेश डंगवाल, रितेश कुमार, निशांत पांडे, त्रिभुवन मेहरा, कमलेश तिवारी, योगेश दानु, सागर प्रशाद,ातिक राज, सूरज वाणी, पंकज गुरुरानी, गौतम तिवारी, राज टम्टा, मुकेश जोशी, पारस, आकाश, गौरव, अजय, दीपक बिष्ट, सागर रावत, सचिन, नितिन, सचिन जोशी, विराट, माही बिष्ट, हिमांशु सिंह, ध्रुव बिष्ट, अभिषेक कनवाल, दिपांशु, अमित भैसोड़ा, विर मेहता, विवेक भट्ट, सूरन चौहान, अंकित आर्या, हरीश बंगारी, गौरव सिंह, राहुल चम्याल, पंकज गोस्वामी, सूरज बिष्ट, रोहित, गौरव सिंह रौतेला समेत कई युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *