नदी में फंसे युवकों किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एनआईटी घाट के पास अलकनंदा नदी में नहाने उतरे दो युवक अचानक जलस्तर बढ़ने से बीच में फंस गये। जिनको रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि अलकनंदा नदी पर दो युवकों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। एसडीआरएफ, गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद एक घंटे तक रेस्क्यू के बाद युवकों को सकुशल बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि दो युवक एनआईटी घाट के पास अलकनंदा नदी में नहाने उतरे थे। पानी अचानक बढ़ने से दोनों युवक नदी में फंस गये, जिन्हें रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल दिया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *