बेरोजगारी से परेशान युवक ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या की

Spread the love

हल्द्वानी। बेरोजगारी से परेशान बैलपड़ाव के युवक ने भीमताल रोड स्थित सुसाइड प्वाइंट की पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना के बाद रविवार सुबह भीमताल पुलिस ने खाई में युवक की खोजबीन की। जहां पुलिस को युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी हरीश सिंह मेहरा (36) पुत्र पूरन मेहरा ग्राम बंदर गौड़ा रोजगार नहीं मिलने से परेशान था। इसी बीच शनिवार शाम को वह अचानक बिना बताए ही घर से लापता हो गया। शनिवार सुबह हरीश मेहरा के भाई ललित मेहरा ने पुलिस थाने में भाई की गुमशुद्गी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि हरीश की अंतिम लोकेशन शनिवार शाम को भीमताल मार्ग स्थित बोहराकून के पास थी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण भीमताल पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बेहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट पर पहुंची। जहां उन्हें एक स्कूटी खड़ी मिली। एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर खोजबीन की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हरीश मेहरा का शव बरामद हुआ। एसआई भुवन जोशी ने बताया कि हरीश मेहरा के भाई मनोज के मुताबिक उसका भाई बेरोजगार होने के कारण कुछ समय से परेशान था। परिजनों के मुताबिक युवक हल्द्वानी डिग्री कलेज के सामने फूड वैन में अपना व्यवसाय करता था। कोविड काल में व्यवसाय बंद हो गया। इसके बाद उसने कुछ अन्य कार्य करने का भी प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाया। फोन लोकेशन के आधार पर रविवार सुबह बोहराकून में खाई से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक की दो बेटियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *