पिथौरागढ़()। बेरीनाग में सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी योगानंद महाराज ने कहा कि भारत वीर भूमि है और सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह भूपेंद्र ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से भारत विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता से ही राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु उपाध्याय और हरीश चुफाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम, संगीता चन्याल, त्रिलोक खाती, जीवन पंत, दर्पण कुमार, मनीष रौतेला, ऋतिक पांडेय, धीरज रौतेला, महिपाल खाती, धीरज बिष्ट, जीवन धानिक, रत्नाकर पांडे, मनीष पंत, प्रांजल कन्याल, सोनू कार्की, विनोद पाठक, दीपक शाह, हिमांशु बौनाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।