युकां ने किया थत्युड़ में एक बैठक का आयोजन

Spread the love

नई टिहरी। युवा कांग्रेस ने टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के थत्युड़ में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश रावत ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल का शुभारंभ किया। इस मौके पर दिनेश रावत ने बताया कि यंग इंडिया बोल कार्यक्रम राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। राहुल चाहते हैं, कि युवा जो देश का भविष्य हैं। उन्हें राजनीति में एक ऐसा मंच मिलना चाहिए, जिसके माध्यम से युवा अपने विचारों को अपनी बातों को खुलकर सबके सामने प्रस्तुत कर सकें। यंग इंडिया बोल युवाओं के लिए एक ऐसा ही मंच है। जिसे भारतीय युवा कांग्रेस हर साल करवाती है। एक ऐसा मंच भी है। जो देश के होनहार युवाओं को देश की आवाज बनने का मौका देता है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में यंग इंडिया बोल का कार्यक्रम करवा रही है। शुरुआत में जिले के विधानसभा स्तर पर और फिर राज्य और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर करवाने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले की विधानसभा से युवा कांग्रेस ऐसे युवाओं का चयन करेगी जिन्हें आगे चलकर राज्य ओर राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका दिया जाएगा । बैठक में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बधानी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण, सचिव अनिष कुमार, चैन सिंह, शुभम रांगड़, जसपाल पंवार, संदीप धीमान, सचिन छेवान, धीरज मल्ल, सचिन पंवार, अमित बड़ियाडी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *