महंगाई के खिलाफ युकां ने निकाली बैलगाड़ी रैली

Spread the love

रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस ने देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ बैलगाड़ी यात्रा निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी से यात्रा निकाल भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के आह्वान पर राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर के मैदान पर कांग्रेसी एकत्र हुए। जहां से युवाओं ने यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे काग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में बैलगाड़ियों पर चढ़कर यात्रा निकाली। बेहड़ ने कहा आज देश प्रदेश का युवा बेरोजगारी के दल-दल में फंस चुका है। जहां से निकलने का उसे कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महासचिव मोहनीश कुमार, विशाल मक्कड़, हिमांशु गाबा, सिद्धार्थ भूसरी, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, टेक चंद कंबोज, हरी चंद कंबोज, भीम ठुकराल, समीर पाठक, विनोद भूसरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *