महगाईं को लेकर युकां का प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। युवा कांग्रेस थराली ने बढ़ती महगाई और भ्रष्टाचार को लेकर थराली बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता थराली बाजार स्थित पुल के पास एकत्रित हुए। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बवताओ ने कहा कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं से राज्यभर में लोगों में आक्रोश है। कोविड टेस्ट घपले को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। इस मौके पर सरकार का पुतला भी फूंका। इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन चंदोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी जोशी, प्रीतम सिंह,लवलेश पंत, समीर सिद्धिकी, हरीश चंदोला, अमित रावत, संजीव बुटोला अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *