युकां प्रदेशाध्यक्ष ने गदरपुर विस को नि:शुल्क एंबुलेंस समर्पित की

Spread the love

रुद्रपुर। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये निºशुल्क एंबुलेंस आम जनमानस को समर्पित की है। सोमवार को पूर्व सांसद महेंद्र पाल और भुल्लर ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। भुल्लर ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के दो कार्यकाल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य और सड़कों की हालत बदतर है। उन्होंने फोन नंबर 9759010000, 9119669446 के जरिए लोगों से इस सेवा का लाभ लेने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रीना कपूर, प्रीत ग्रोवर, विशु भूसरी, नासिर हुसैन, वरुण कपूर, किशोर कुमार, विशु मक्कड़, बनवारी राय समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *