आज से छह महीने के लिए बंद हो जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Spread the love

उत्तरकाशी । भैयादूज के पावन पर्व पर 6 नवंबर को दोपहर 12रू15 बजे विश्व प्रसिद्घ यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि भैया दूज के पावन पर्व पर पौराणिक परंपरानुसार शनिवार को दोपहर 12रू15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे। जिसके बाद मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से शनि देव की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी तथा यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालु शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद अक्षय तृतीया के पर्व पर पुन: ग्रीष्मकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्घालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *