युवा मोर्चा ने फूंका फिल्म निर्माता का पुतला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय जनता युवा मोर्चा श्रीनगर के कार्यकर्ताओं ने गोला बाजार में फिल्म आदिपुरुष के निर्माता ओम राउत का अपनी फिल्म के जरिये हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाने के विरोध में पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सुधीर जोशी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीनगर पंकज रावत, विपिन नौटियाल, गौरव मोहन नेगी आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ. सुधीर जोशी के नेतृत्व में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत श्रीनगर बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के पिछले नौ वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *