जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार ही किया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शांतनु रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तत्पश्चात पुतले को आग के हवाले कर दिया। शांतुनु रावत ने कहा कि एजीएल की दो हजार करोड़ की संपत्ति को हड़पने के लिए पार्टी को 90 करोड़ का ऋण दिया गया। लेकिन 90 करोड़ के ऋण को मात्र 50 लाख की टोकन मनी के माध्यम से एक ऐसी संस्था को ट्रांस्फर कर दिया गया, जिसमें राहुल गांधी व सोनिया गांधी का 76 प्रतिशत का शेयर होल्डिंग है। कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के कुछ चुनिंदा नेताओं को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाने के लिए यह प्रापर्टी ट्रांस्फर की गई है। कहा कि यह मालिकाना हक के लिए की गई संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ी का प्रमाण है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, संजय रावत, पंकज भाटिया, आशु सतीजा, राजेंद्र जजेड़ी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत गौड़, शुभम रावत, पार्षद संजय भंडारी, अमित नेगी, आदित्य त्रिपाठी, धीरेंद्र सागर, सीनू रावत, विजय रावत, विराट सुंद्रियाल, ऋषभ हिंदवाण, नमन भटनागर, नयन मोंगिया, रिजवान, अशरफ मौजूद रहे।