टीटी अंडर-14 में युवराज, मीनाक्षी, कशिश रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग की शरदकालीन क्रीडा प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गई। इस अवसर पर टीटी, बैडमिंटन, हैंडबाल, वालीबॉल, बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14 बालक वर्ग में युवराज ने पहला, अखिलेश ने दूसरा, जूनियर बालिका में मीनाक्षी ने पहला, चांदनी ने दूसरा, सीनियर बालिका में कशिश ने पहला व अनुष्का ने दूसरा स्थान पाया।
शनिवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीटी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में अनमोल ने पहला, अनिश दूसरे, सब जूनियर बालिका में सिमरन पहले, प्रियांशिका दूसरे, जूनियर बालक में निखिल पहले, सूरज दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक में आशीष पहले, प्रियांशु दूसरे, सीनियर बालिका में विनीता पहले व लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन सीनियर बालक में सूरज मंडल ने पहला, अर्चित धनाई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सावेद आलम ने किया। प्रतियोगिता में ब्लाक क्रीडा संयोजक राजेंद्र रावत, प्रमोद नेगी, बबीता रावत, कमल रावत, धीरेंद्र नेगी, रचना सिरसवाल, राजीव, प्रदीप कुमार, नरेश जुयाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *