युवक एवं महिला मंगल दलो का करायें पंजीकरण

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को विभाग की सबसे पुरानी योजना युवक और महिला मंगल दलों का शतप्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अपने-अपने विकास खण्डों से युवक/महिला मंगलों का गठन कर शतप्रतिशत पंजीकरण कराना सुनश्चित करें। उन्होंने पंजीकृत ऐसे युवक एवं महिला मंगल दलों का सम्बद्वीकरण का कार्य भी समय पर पूर्ण करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *