पंजाब किंग्स के कैंप में युजवेंद्र चहल की धांसू एंट्री

Spread the love

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का निर्णायक मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकबले को देखने और टीम का हौसला बढ़ाने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी पहुंचे थे। चहल के साथ स्टैंड में एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं आरजे महवश थीं। चहल और आरजे महवश पहले भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं।
इंस्टा पोस्ट पर किया कमेंट
दरअसल, चहल की होली की पोस्ट पर आरजे महवश ने कमेंट किया है। कुछ ही समय में यह कमेंट वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम से मशहूर एंट्री सीन को फिर से बनाया। यह वीडियो पंजाब किंग्स (ढइङर) के होली सेलिब्रेशन का हिस्सा था। इस पर आरजे महवश ने मजेदार कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *