उत्तराखंड

बरसात और कांवड़ के कारण तीन माह का शून्यकाल घोषित हो

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। लकड़ी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून में वन मंत्री,वन विकास निगम एमडी से मुलाकात कर भारी वर्षा और कांवड़ यात्रा के कारण तीन माह का शून्यकाल घोषित करने की मांग की। साथ ही यूपी की भांति उत्तराखंड में भी डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क करने को कहा। वन मंत्री ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं को हल कराने का भरोसा दिलाया है। शनिवार को लकड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम के नेतृत्व में मो.अशरफ तस्लीम, शाहरूख सिद्दीकी समेत शकील, राशिद, शाकिर, उमर, शाहिद, सलीम मिश्री, दिलशाद हुसैन, मुशर्रफ, अहमद नबी लकड़ी व्यापारी वन मंत्री सुबोध उनियाल,वन विकास निगम एमडी से मिले। उन्हे मांगों का पत्र देकर लकड़ी मंडी की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के तरह ही डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क किया जाए। पतरामपुर में अन्य डिपो की तरह अधिक से अधिक लकड़ी डलवाई जाए। वर्तमान में बरसात का मौसम है और सावन की कांवड़ यात्रा चालू है। इसके चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। लिहाजा तीन माह का शून्यकाल घोषित कर लकड़ी व्यापारियों को राहत दी जाए। व्यापारियों की बकाया जमानत राशि को उनके खातों में डलवाने की मांग की गई। वन मंत्री एवं एमडी ने व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!