द्वाराहाट पलीटेक्निक में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय पलीटेक्निक द्वाराहाट में दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को संस्थान के क्रीड़ा मैदान में हुआ। विधायक मदन सिंह बिष्ट और प्रावधिक शिक्षा के उपनिदेशक ड़ राजेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू कराया। इससे पूर्व खिलाड़ियों ने अतिथियों को मार्च पास्ट कर सलामी दी। तीन दिवसीय खेलों में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के 12 संस्थानों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पहले दिन के खेलों में लम्बीकूद, ऊंचीकूद, भाला देंक, गोला देंक, बैटमिंटन, टीटी आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। देर सायं से सांस्तिक संध्या का आयोजन हुआ। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि खेलों से अनुशासन की प्रेरणा के साथ स्वस्थ्य जीवन शैली और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
विधायक बिष्ट ने इंजीनियरिंग कलेज, पलीटेक्निक क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए 2 सोलर पम्प एवं 20 सोलर स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। संचालन पंकज कुमार और आकांक्षा शर्मा ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अल्मोड़ा रेखा असवाल, नेहा बोरा, शिवाली गहलोत, मिनी ओझा, बिपिन वर्मा, हिमांशु चन्याल, मनीष देवली, दुष्यंत कुमार, नारायण रावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *