महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से मिले जायडस कर्मचारी

Spread the love

रुद्रपुर। जायडस वैलनेस कंपनी की सितारगंज इकाई बंद करने के विरोध में आंदोलनरत कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने गुरुवार को हल्द्वानी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी को बताया कि गैर कानूनी ढंग से कंपनी प्रबंधन ने रातों रात उत्पादन बंद कर तालाबंदी कर दी। इससे 1200 परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने कार्यबहाली के लिए न्याय दिलाने की मांग की। इधर कर्मचारियों का धरना 125वें दिन भी जारी रहा। आरोप लगाया कि श्रम विभाग ने भी सकारात्मक पहल नहीं की है। यहां मेहरबान सिंह, विकास सती, धर्मेंद्र सिंह, रंजना राणा, भावना पंत, दीपक नयाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *