अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात बीईएल रोड के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी की पहचान रतनपुर सुखरौ निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *