कोटद्वार-पौड़ी

कैदियों को बांटें कंबल, मास्क व सैनिटाइजर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर सें जिला कारागार पौड़ी में कैदियों को मास्क, कंबल व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कैदियों की समस्याओं को भी सुना
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कैदियों को 10 गर्म कम्बल, 250 मास्क व 02 सैनिटाइजर किट वितरित किये। जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा समय-समय पर विभिन्न सराहनीय कार्य किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है। कहा कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस के सहयोग से कैदियों को ऊनी वस्त्र व अन्य आवश्यक वस्तुओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी के कार्यों की सराहना हुए कहा कि रेड क्रॉस की टीम आपसी सहयोग से कार्य करती है, जहाँ जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां, सर्द मौसम में अलाव की उपलब्धता नहीं है, रेड क्रॉस की टीम आपसी सहयोग से उपलब्ध करा रही है। कहा कि बेघर, निराश्रित व अन्य जरूरतमंद लोगों को भी चिन्हित कर उन तक भी मदद पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैदियों की जो भी समस्याएं है, अवगत करा सकते हैं जिससे उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक पौड़ी ध्रुव प्रसाद सिन्हा, चेयरमैन मैनेजमेंट कमेटी रेड क्रॉस ओपी भट्ट, सचिव रेड क्रॉस केसर सिंह असवाल, आजीवन सदस्य रेड क्रॉस रघुराज चौहान, दीपक खनसूली, जी एस रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!