कोई छोड़कर भी जाएं तो भी कमजोर नहीं होगी भाजपा : तीरथ

Spread the love

कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले गढ़वाल सांसद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व मंख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में मजबूत नेता को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक विधानसभा सीटों को जीतने का है। ऐसे में यदि कोई भी नेता नाराज होकर पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल होता है तो उसका भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
शुक्रवार को कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से एक लगाव है। यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के अंदर सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव-गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। कहा कि प्रदेश की जनता को धरातल पर सरकार के कार्य दिख रहे हैं। भाजपा के पास नेताओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे में पार्टी अपने ही बीच के नेताओं को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पार्टी की मजबूती को लेकर कार्य करने की अपील की। कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में जिस भी नेता को मैदान में उतारेगी कार्यकर्ता उसे जिताने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अयध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, गौरव जोशी उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *