जयंती पर पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वीर सपूत शहीद गौतम कुमार के बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, प्रकाश लखेड़ा, साबर सिंह नेगी, सरदार महेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *