देश आत्म निर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ रहा

Spread the love

चमोली : भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा इस अभियान से भारत में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वत्र्वाल ने करते हुए कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश आज आत्म निर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और संकल्प के अनुसार 2047 में विकसित भारत संकल्प में आत्म निर्भर भारत सम्मेलनों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कहा कि दुनियां आज अनेक चुनौतियों से जूझ रही है। तमाम देश एक-दूसरे देशों को किसी न किसी प्रकार से कूटनीतिक माध्यमों से कमजोर कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा हथियार व्यापार को बनाया जा रहा है। हर प्रकार की आवश्यक चीजें देश में निर्मित हों देश में बने जिससे देशवासियों को रोजगार भी मिलेगा। सम्मेलन में आत्म निर्भर भारत सम्मेलन के विधानसभा संयोजक और राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार हरक सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, निवर्तमान सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदी राणा, दीप्ति कोठियाल, डॉ. शशि देवली, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, जिला मंत्री प्रवेश डिमरी, विक्रम वर्तवाल, जिला कार्यालय प्रभारी भुवनेश जोशी सह प्रभारी गजेन्द्र असवाल, मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, दीपक पंत, वीरेंद्र रावत, विनय पुरोहित, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *