Uncategorized

निगम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रखी कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। नगर निगम में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी जारी रखी। निगम प्रांगण में कर्मचारी धरने पर डटे रहे। भाजपा पार्षदों के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और निलंबन की कार्रवाई की मांग पर कर्मचारी अड़े हैं। मांग पूरी होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। कर्मचारियों का आरोप है कि बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त और वरिष्ठ लिपिक वेदपाल से अभद्र व्यवहार किया है। इसको लेकर गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर निगम में तालाबंदी की थी। मंगलवार को भी दूसरे दिन को नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी जारी रखते हुए धरना दिया। मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि एसएनए और वरिष्ठ लिपिक से पार्षदों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। पार्षदों के खिलाफ निलबंन की कार्रवाई की जाए। बदसलूकी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सह संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि जब तक पार्षद अधिकारियों से माफी नहीं मांगेंगे और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन पार्षद की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बुधवार को नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पार्षद की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली में प्रदर्शन करेगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में राजेंद्र चुटैला, नरेश चुनयाना, सुनील राजौर, अरविंद चंचल, इंदर सिंह रावत, प्रवीण तेश्वर, जितेंद्र तेश्वर, नीरज बागड़ी, गगन कांगड़ा, आत्मराम बेनीवाल, राहुल कैंथोला, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मीकांत भट्ट, नवीन कुमार, अनिरुद्ध गौड़, श्रीकांत चौधरी, शैलेश चंद, अशोक, राजेश खन्ना, बलराम, सुदर्शन, अभिनव, सुभाष, नानक चंद आदि शामिल रहे। उधर, कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया। इसके साथ ही कूड़े का निस्तारण भी नहीं हुआ। जगह जगह कूड़े के अंबार लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!