मैनपुरी ,। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश के कारण एक 16 साल पुराने मकान का लैंटर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और राहत दल को दी, जो मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने में जुट गए।
एडीएम रामजी मिश्रा ने कहा, सुबह 8:15 बजे ये घटना घटी है…तीनों के लिए 4-4 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
सत्य प्रकाश शर्मा (डिप्टी एसपी) ने कहा, यहां रह रहे एक यादव के परिवार पर लैंटर गिर जाने से 3 महिलाएं की मृत्यु हो गई। ये घटना बारिश की वजह से हुआ है, 15-16 साल पुराना मकान था। तो ये लैंटर आज सुबह अचानक से गिर गया है। जांच जारी है।