*होर्मुज खुलते ही भारत आ रहे 41 जहाज, 12 में सिर्फ खाद, 10 में क्रूड ऑयल, बचे हुए में है यह माल*

Spread the love

नई दिल्ली ,1 होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही जैसे पूरी दुनिया के माथे से चिंता की लकीरें मिट गईं। कुछ दिन पहले तक जहां हालात ऐसे थे कि तेल सप्लाई रुकने का डर सता रहा था, अब वही रास्ता फिर से चालू हो गया है। इसका सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया था। दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और एक तिहाई गैस इसी रास्ते से गुजरती है। हालत ये थी कि जैसे पूरी सप्लाई चेन की सांस अटक गई हो।
अब तस्वीर बदल गई है। होर्मुज खुलते ही भारत आने वाले 41 जहाज आगे बढ़ने को तैयार हैं। इन जहाजों में कच्चा तेल, एलपीजी, एलएनजी और खाद जैसी जरूरी चीजें भरी हुई हैं। इनमें 15 भारतीय और 26 विदेशी जहाज शामिल हैं। एक दर्जन से ज्यादा जहाज सिर्फ फर्टिलाइजर लेकर आ रहे हैं, जो खरीफ सीजन से पहले बेहद अहम हैं। भारतीय जहाजों की बात करें तो 10 में क्रूड ऑयल, 4 में एलपीजी और 3 में एलएनजी है। यानी ऊर्जा से लेकर खेती तक, हर सेक्टर को राहत मिलने वाली है।
जैसे ही रास्ता खुला, तेल की कीमतों ने भी गोता लगा दिया। ब्रेंट क्रूड करीब 9 फीसदी टूटकर 90 डॉलर के आसपास बंद हुआ। कारोबार के दौरान तो ये 87.9 डॉलर तक पहुंच गया था। वहीं, ङ्खञ्जढ्ढ क्रूड भी 83 डॉलर के आसपास आ गया और इंट्रा-डे में 80 डॉलर तक फिसल गया। पिछले 9 दिनों में कच्चे तेल में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *