बारिश से जन जीवन प्रभावित

Spread the love

अल्मोड़ा। बीते दो तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के बाद मलबा आने से दो ग्रामीण सड़कों में यातायात बंद पड़ गया है। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। जबकि ऊची चाटियों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। लोग घरों के अंदर कैद होकर रह गए है। सोमवार को भी सुबह से आसमान घने बादलो से पटा रहा। दिन भर रिमझिम बारिश हुई। बारिश और बादलों के बीच कोहरा छाने से लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में भी पारा लुढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बिनसर में अधिकतम पारा लुढ़कर तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा माइनस तक पहुंच गया। इधर बारिश के चलते मलबा आने से सल्ट ब्लक में दो ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप पड़ गया। इधर बारिश के चलते अल्मोड़ा मुख्य बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। समय से पहले ही बाजार बंद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *