भुवनेश्वरी मंदिर के पुजारी को दिया यात्रा का टिकट

Spread the love

आम आदमी पार्टी की ओर से सतपुली में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली आम आदमी पार्टी की ओर से तीर्थ यात्रा के तहत मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी को अयोध्या यात्रा का पहला टिकट दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को आम आदमी पार्टी की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी कहा कि यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का बेहतर विकास किया जाएगा।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र व आसपास के लोगों को आम आदमी पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया। यूथ अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने बताया कि भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम किया है। हकीकत यह है कि आज भी उत्तराखंड वासी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे है। इस दौरान उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तीसरी गारंटी बुजुर्गों को अयोध्या यात्रा का शुभारम्भ मां भुवनेश्वरी मंदिर के पुजारी को टिकट देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *