वरिष्ठ नागरिक संगठन के महासचिव रामकुमार अग्रवाल का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार के महासचिव रामकुमार अग्रवाल का रविवार का निधन हो गया। उनके निधन पर संगठन के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और स्व. अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संगठन के कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. अग्रवाल सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से संगठन को काफी क्षति पहुंची है। इस मौके पर सभी ने उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने केईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में ले. क. बुद्धिवल्लभ ध्यानी (से.नि.), के. पीएल खंतवाल, महेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रवेश नवानी, रिपुदमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
उधर, ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच ने भी रामकुमार अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बालासौड़ स्थित मंच के कार्यालय में आयोजित शोकसभा में संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख स्व. अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, नरेंद्र सिंह रावत, शिव प्रकाश कुकरेती, एडवोकेट जगमोहन प्रसाद भारद्वाज, ओम प्रकाश बड़थ्वाल, जर्नादन प्रसाद ध्यानी, विद्या नवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *