कोलंबो ,। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन (स्रुष्ट ङ्गढ्ढ) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। 7 अगस्त से शुरू हुए इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण मैच के पहले दिन नहीं खेलेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी संभालेंगे।
बीसीसीआई ने शुभमन गिल की चोट पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर (अनामिका) में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर उन्हें वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि गिल मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतरते हैं या नहीं।
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी की अगुआई मोहम्मद सिराज करेंगे।
इसके अलावा साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं। वहीं हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के चलते पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। उससे पहले खेला जा रहा यह वॉर्म-अप मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए स्थानीय मौसम, पिच और परिस्थितियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
00