सामान लेने गए युवकों पर हमला, 10 के खिलाफ केस

हरिद्वार। सिडकुल के महादेवपुरम में सामान लेने गए तीन युवकों पर अचानक 8-10 अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो के सिर में गंभीर चोटें आईं और 8-9 टांके लगाने पड़े। मामले की सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि औरंगाबाद निवासी मोहित कुमार अपने छोटे भाई सूरज कुमार और दोस्त विपिन कुमार के साथ 5 जून की रात को महादेव फिटनेस जिम के पास एक दुकान से सामान लेने गया था। तभी अचानक 8-10 अज्ञात लोग हाथों में लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और तीनों युवकों पर हमला कर दिया।
हमले में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक की आंख में खून जम गया है और नसों के पास सूजन भी बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *