सड़क की मांग को 58वें दिन भी धरने पर डटे रहे 8गांवों के ग्रामीण

Spread the love

पिथौरागढ़। सड़क निर्माण की मांग पर बेलतड़ी में आठ गांवों के ग्रामीणों का धरना 58 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा सड़क बनने तक लड़ाई जारी रहेगी। वे पीटे नहीं हटेंगे।
सोमवार को बेलतड़ी में मंजू भट्ट व शांति देवी धरने पर बैठीं। समर्थन में पहुंचे आठ गांवों के युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा वर्ष 2005 में क्षेत्र के आठ गांवों को जोड़ने के लिए सड़क स्वीत हुई थी। लेकिन 16 का लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क गांव तक नहीं पहुंच सकी है। कहा प्रदेश में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन शहीद के गांव तक अब तक सड़क न पहुंचना शहीदों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा यह पूरा क्षेत्र सैनिक बाहुल्य है। लेकिन इन गांवों में आज तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। बावजूद इसके सैनिकों के सम्मान के दावे किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा सड़क बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे विस चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इस मौके पर आंनदी देवी, हरी दत्त, कलावती देवी, इंद्र राम, मोहन राम, सावित्री देवी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *