सौ वृक्ष-सौ युवा, सौ स्थान और स्वच्छ हवा, एनएसयूआई ने चलाई वृक्षारोपण की मुहिम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। एनएसयूआई ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को लेकर सौ वृक्ष-सौ युवा, सौ स्थान और स्वच्छ हवा की मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम की शुरुआत कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुहिम हमारा गढ़वाल के तहत सौ वृक्ष-सौ युवा, सौ स्थान और स्वच्छ हवा को आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्य मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ- साथ आम लोगों को भी अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। जिससे कि पर्यावरण भी सुदृढ़ बनाया जा सके। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोग पौधे लगा रहे हैं। लेकिन उसे लगाने के बाद हम उसकी बराबर देखभाल नहीं कर पाते हैं। कहा कि एनएसयूआई ने एक संकल्प के साथ इसकी शुरुआत की है। कहा कि सौ युवा साथियों के साथ मिल कर पौड़ी क्षेत्र के सौ स्थान चिन्हित कर सौ वृक्ष लगाएंगे और निरंतर उसकी बराबर देखभाल भी करेंगे। उन्होंने आम लोगों को भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत , कोशाध्यक्ष सचिन रावत , युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक नितिन बिष्ट , शुभम रावत , उपेंद्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *